कोनसे राम की भक्ति करनी चाहिए

चौथा राम सबसे न्यारा है वही सृष्टि का कर्ता-धर्ता है
Sant Kabir 

एक राम दशरथ का बेटा , एक राम घट-घट में बैठा
एक राम का सकल पसारा , एक राम सबहूँ ते न्यारा
अर्थात: कबीर साहब के कथनानुसार राम चार प्रकार के हैं , उन्होंने फ़रमाया है :-
[ एक राम]
तो राजा दशरथ के पुत्र थे जिन्होंने यहाँ राज किया . वो एक आदर्श पुत्र , आदर्श पति ,
आदर्श भाई तथा आदर्श राजा थे . जब भी हम अपने मुल्क की बेहतरी की दुआ करते हैं तो यही
कहते हैं कि यहाँ राम राज्य हो जाए.
[दूसरा वो राम है,]
जो हमारे घट – घट में बैठा है और वो है हमारा मन . उसका`काम है कि वो हमें
परमार्थ के रास्ते में तरक्की न करने दे , यद्यपि हमारा मन भी ब्रह्म का अंश है , ब्रह्म का स्रोत है
परन्तु वह अपने स्रोत को भूल चूका है और संत हमें समझाते हैं कि ” मन बैरी को मीत कर ”
[ तीसरा वो राम है]
जिसका ये सारा पसारा है इसमें माया भी है , काम – क्रोध – लोभ – मोह – अहंकार
भी है बाकि भी हर तरह की कशिश है , हमें इनसे बचने का प्रयास करना है .
[चौथा राम]
सबसे न्यारा है , सबसे ऊंचा है ,सबसे बड़ी ताकत है , वही इस सृष्टि का कर्ता-धर्ता है ,
हमारे जीवन का लक्ष्य तभी पूरा होता है जब हम , जितनी भी अवस्थाएँ हैं , उन सबसे गुजरकर प्रभु
को पा लें. संत जब भी बात करते हैं , वो उसी राम का जिक्र करते हैं

संत कबीर वाणी में ये सब बताया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

सत भक्ति से पाप नाश होते है

Kabir is god

तत्त्व ज्ञान